शाला दर्पण पोर्टल | शाला दर्पण से जुड़े अन्य पोर्टल की जानकारी | स्टाफ कॉर्नर | ज्ञान संकल्प पोर्टल | समग्र शिक्षा – RajRMSA | कर्मचारी चयन | शाला दर्पण प्री डी.एल.एड. परीक्षा | राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल | निजी स्कूल पोर्टल (आरटीई राजस्थान) | शाला दर्पण राजर्मसा इंटर्नशिप
Highlights Of RajRMSA Shala Darpan Portal
विवरण | सारांश |
---|---|
पोर्टल का नाम | शाला दर्पण |
लॉन्च करने वाली संस्था | राजस्थान सरकार |
विभाग | स्कूल शिक्षा विभाग |
पोर्टल बनाने वाली संस्था | राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, राजस्थान |
लाभार्थी संस्थान | राजस्थान राज्य के सरकारी स्कूल |
हेल्पलाइन नंबर | 91-141-2700872, 0141-2711964 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rajshaladarpan.nic.in/ |
शाला दर्पण से जुड़े अन्य पोर्टल – Shaala Darpan Related Another Portal
स्टाफ कॉर्नर
शाला दर्पण पोर्टल पर राजस्थान शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए स्टाफ कॉर्नर निर्मित किया गया है| यह एक अलग पोर्टल है इस पोर्टल पर स्टाफ से संबंधित जानकारी उपलब्ध है ऐसा कह सकते हैं कि शाला दर्पण पोर्टल स्टाफ के लिए समर्पित है इस पोर्टल पर स्टाफ के लिए कई सेवाएं जैसे कि ऑनलाइन छुट्टी और उपस्थिति, स्थानांतरण आदेश, जन्मदिन और सेवानिवृत्ति की जानकारी, और कई सेवाएं उपलब्ध हैं।
ज्ञान संकल्प पोर्टल
शाला दर्पण पोर्टल ज्ञान संकल्प एक फंडिंग मंच है जहां कोई भी व्यक्ति भले कार्य के लिए दान कर सकता है यह दान सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को मजबूत बनाने और उनकी उन्नति के लिए प्रयोग किया जाता है | इस दान के माध्यम से योग्य अध्यापकों और स्टाफ की भर्ती की जाती है यह दान शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है.
इस दान के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं सहायता मिल रही है इसीलिए ज्ञान संकल्प पोर्टल को कई सरकारी परियोजनाओं और योजनाओं से कनेक्ट किया गया है जिससे जो लोग दान कर रहे हैं उन्हें भी यह पता रहेगा कि इस वित्तीय राशि का प्रयोग कहां किया जा रहा है यह है एक पारदर्शी प्रणाली है|
समग्र शिक्षा – RajRMSA
दोस्तों समग्र शिक्षा देश की केंद्रीय योजना है इस योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए समान शिक्षा के अवसर उपलब्ध हैं इस योजना को राजस्थान राज्य के स्कूल शिक्षा परिषद (RCSc) द्वारा लागू किया है । समग्र शिक्षा अभियान नीचे दिए गए राजस्थान राज्य में 3 भिन्न-भिन्न योजनाओं की एक मुख्य योजना है।
- सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए)
- राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RajRMSA)
- शिक्षक शिक्षा (टीई)।
दोस्तों समग्र शिक्षा अभियान केंद्र के द्वारा प्रायोजित केंद्रीय योजना है जिसके अंतर्गत कुछ राशि केंद्र सरकार के माध्यम से दी जाएगी और शेष राशि राजस्थान राज्य की सरकार द्वारा दी जाएगी । वर्तमान में, वित्त पोषण अनुपात केंद्र सरकार 60% और राजस्थान सरकार का 40% है |
समग्र शिक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य:
- कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना इस योजना का मुख्य लक्ष्य है
- न्यूनतम क्वालिटी वाले मांगों को सुनिश्चित करके सभी संस्थानों के माध्यम से उन मानकों का पालन किया जाना चाहिए|
- विद्यार्थियों को फ्री में और अनिवार्य शिक्षा अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 को लागू करने के लिए राज्यों का समर्थन करना।
- अध्यापक प्रशिक्षण एवं शिक्षा का उचित तंत्र बनाना तथा राज्य के सभी विद्यालयों में फिजिकल एजुकेशन को विस्तृत रूप देना।
- विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली में सामाजिक और लैंगिक अंतर को मिटाना |
शाला दर्पण प्री डी.एल.एड. परीक्षा
दोस्तों बीएसटीसी को अब Pre DELED परीक्षा के नाम से जाना जाता है यह 2 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम है राजस्थान राज्य में यह है 2 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आयोजन किया है यह एक ऐसा डिप्लोमा कोर्स है जिसमें शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है जो मुख्य रूप से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के बाल विकास पर आधारित है।
यह है PreDELED परीक्षा देश के लगभग सभी राज्यों के अंदर आयोजित की जाती है और राजस्थान राज्य में प्री डी.एल.एड. पोर्टल शाला दर्पण पोर्टल से कनेक्ट है।
DELED पोर्टल को ओपन करने के लिए आप शाला दर्पण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं और इस वेबसाइट के होम पेज पर आप नीचे की ओर DELED परीक्षा लिंक पर क्लिक करें फिर स्क्रीन पर आपको PreDELED परीक्षा के लिए एक नई विंडो मिल जाएगी यहां आपको तीन प्रकार के लॉग इन करने के लिए ऑप्शन प्राप्त होंगे ।
- शालादर्पण प्री डी.एल.एड. परीक्षा पोर्टल होम पेज
- कार्यालय लॉगिन
- संस्थान लॉगिन
- छात्र लॉगिन
सभी विद्यार्थी जिन्होंने अपनी 10 + 2 की पढ़ाई पूरी कर ली है वह राजस्थान राज्य BSTC बीएसटीसी परीक्षा के लिए एप्लीकेशन दे सकते हैं नई अपडेट के अनुसार, प्री डी.एल.एड. आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2021 से प्रारंभ कर दी गई है और उम्मीदवार 10 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं परीक्षा के लिए तारीख बाद में इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।
निजी स्कूल पोर्टल (आरटीई राजस्थान)
हमारे देश के शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (RTE Act, 2009) के अनुसार, 6 से 14 वर्ष की उम्र के समस्त बच्चों को सभी राज्यों में फ्री में और अनिवार्य रूप से शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए। शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 को बढ़ावा देने के लिए और राज्य में लागू करने के लिए राजस्थान की सरकार ने एक आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी मुफ्त में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और अप्रैल 2010 में आरटीई अधिनियम को लागू किया है।
शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार राजस्थान के सभी निजी स्कूलों में गरीब विद्यार्थियों और जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी हैं उन विद्यार्थियों को प्रवेश स्तर की कक्षाओं में 25% सीटों के लिए मुफ्त शिक्षा देंगे राजस्थान राज्य में यह पोर्टल सभी निजी स्कूलों से कनेक्ट किया जाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि सभी स्कूलों में दिशा निर्देशों का ठीक प्रकार से पालन हो रहा है या और कोई इसके लिए शुल्क नहीं ले रहा हैं।
राजस्थान की सरकार के माध्यम से 2012-13 सत्र से सभी शिक्षा शुल्क की पेमेंट की जाती है और यह निजी स्कूल पोर्टल राजस्थान के करीब 39000 निजी स्कूलों में समग्र प्रवेश प्रक्रिया की देखरेख का कार्य करता है।
राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल
राजस्थान की सरकार के माध्यम से राजीव गांधी कैरियर गाइडेंस पोर्टल को युवा पीढ़ी के लिए करियर मार्गदर्शन और उनको नौकरी के लिए नए नए अवसर प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया था इस योजना को आकाश फाउंडेशन के माध्यम से स्थापित किया गया है जो अपने प्रशिक्षित एडवाइजर्स के माध्यम से कैरियर के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते है। इस परियोजना को सफल बनाने के लिए यूनिसेफ के माध्यम से वित्त पोषित गया है। आकाश फाउंडेशन भारत का सबसे बड़ा करियर मार्गदर्शन वाला संगठन है यहां प्रत्येक वर्ष लाखों विद्यार्थियों को कैरियर के लिए मार्गदर्शन मिलता है।
शाला दर्पण राजर्मसा इंटर्नशिप
राजस्थान की सरकार ने विद्यार्थियों की मदद के लिए इंटर्नशिप के अवसरों से जुड़ा हुआ एक नया पोर्टल RajRMSA Internship लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से शाला दर्पण आईडी वाले कॉलेज विद्यार्थियों का विवरण दर्ज करते हैं और इंटर्नशिप की भर्ती के लिए स्कूलों और कॉलेजों को आवंटित करते हैं।
उम्मीदवार कॉलेजों के माध्यम से भरी गई प्राथमिकताओं की सूची भी सर्च कर सकते हैं और इसके अतिरिक्त मर्यादाओं को संपादित और उन्हें अपडेट भी कर सकते हैं विद्यार्थी नीचे दिए गए तथ्य को इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से भी जांच सकते हैं।
- इंटर्नशिप रिक्ति सूची
- आवंटन की स्थिति
- उम्मीदवार अपना उपयोगकर्ता नाम पा सकते हैं
- Applicant कॉलेज द्वारा भरी गई अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन की जांच कर सकते हैं
- उम्मीदवार इंटर्नशिप शेड्यूल की जांच कर सकते हैं
- उपयोगकर्ता पुस्तिकाएं पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।
- कर्मचारी चयन
कर्मचारी चयन
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल से एक कर्मचारी चयन पोर्टल भी कनेक्ट है इस पोर्टल पर शिक्षा विभाग राजस्थान के अंतर्गत कर्मचारियों के सिलेक्शन के लिए सभी जरूरी नोटिफिकेशन उपलब्ध हैं। उम्मीदवार शाला दर्पण पोर्टल को ओपन करके वेबसाइट पर स्क्रॉल करके नीचे की ओर स्टाफ सिलेक्शन लिंक पर क्लिक करके शाला दर्पण कर्मचारी चयन पोर्टल को आसानी से ओपन कर सकते हैं।
वर्तमान में पोर्टल पर एक नई नोटिफिकेशन उपलब्ध है जिसमें बताया गया है कि LDC recruitment 2018 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने जिले के ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अकॉर्डिंग ही उनके जिले अलॉट किए जाएंगे। अब उम्मीदवार 9 जून से लेकर 18 जून 2021 तक अपनी इच्छा के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं| फॉर्म को भरने के लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को अपनाएं यह कुछ इस प्रकार है |
- सबसे पहले आपको कर्मचारी चयन वेबसाइट को ओपन करना है|
- ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर बाईं ओर उपलब्ध Registration & Choice का लिंक दिखाई देगा |
- अब आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
- फिर आपको Counselling type “LDC 2018 recruitment for 358 (NTSP) candidates” को सेलेक्ट करना है|
- इसके पश्चात आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी है और ओके के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- इसके पश्चात आपको अपने जिले के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और अन्य जानकारी दर्ज करनी है |
- फिर आपको अपने प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करनी है
- और फिर अपनी पसंद को दर्ज करने के लिए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- फिर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा|
- पुष्टि करने के लिए आपको और डीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा|
- आपके जिले के लिए विकल्प सबमिट कर दिए गए हैं |
- अब जल्दी ही आपको अपनी इच्छा के अनुसार जिला मिल जाएगा |
Helpline Desk
- पता: 505, वी तल, ब्लॉक 5, शिक्षा संकुल, जेएलएन मार्ग, जयपुर-302017 (राजस्थान)।
- संपर्क नंबर: 91-141-2700872, 0141-2711964
- ईमेल: [email protected] , [email protected]
शाला दर्पण पोर्टल महत्वपूर्ण प्रपत्र फॉरमैट डाउनलोड
प्रपत्र विवरण | डाउनलोड लिंक |
---|---|
डाउनलोड मेंटर टीचर हैंडबुक | यहां क्लिक करें |
विद्यालय एसडीएमसी द्वारा 80जी प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने हेतु आवेदन के सम्बन्ध में प्रपत्र | यहां क्लिक करें |
विद्यालय में क्लिक कार्यक्रम लागू करने के सम्बन्ध में प्रपत्र | यहां क्लिक करें |
विद्यालय प्रोफाइल | यहां क्लिक करें |
विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्टर एवं सिविल कार्य सम्बन्धी प्रपत्रप्रपत्र | यहां क्लिक करें |
विद्यालय एवं संस्था प्रधान सूचना (विद्यालय बेसिक प्रोफाईल) | यहां क्लिक करें |
विद्यार्थी विस्तृत विवरण अतिरिक्त सूचना | यहां क्लिक करें |
विद्यार्थी विस्तृत विवरण प्रपत्र | यहां क्लिक करें |
विद्यालय समेकित सूचना | यहां क्लिक करें |
बजट मद के अनुसार स्वीकृत पद आधारित विद्यालय कार्मिक विवरण | यहां क्लिक करें |
विद्यालय के अन्य कार्मिकों का विवरण (मा.शि. विभाग के स्वीकृत पद के अलावा) | यहां क्लिक करें |
कक्षा/एवं वर्ग वार विद्यार्थी नामांकन | यहां क्लिक करें |
कक्षावार विद्यार्थी प्रविष्टी | यहां क्लिक करें |
विद्यालय हेतु संकायवार विषय चयन | यहां क्लिक करें |
11th -12th कक्षा/विद्यार्थी वार संकाय – ऐच्छिक विषय चयन | यहां क्लिक करें |
विद्यालय में कंम्प्यूटर व इंटरनेट सुविधा | यहां क्लिक करें |
“व्यक्तिगत विवरण प्रपत्र” (For all Education Department Employees) | यहां क्लिक करें |
शिक्षक विस्तृत विवरण प्रोफाइल भरने के बारे में दिशानिर्देश | यहां क्लिक करें |